Follow Us

6/recent/ticker-posts

गाय या भैंस , किसका दूध है आपके लिए बेहतर , यहां जानें




 गाय या भैंस , किसका दूध है आपके लिए बेहतर , यहां जानें अगर आप पानी कम पीते हैं और चाहते हैं कि पानी की कमी न हो तो गाय का दूध पी सकते हैं । गाय के दूध में 90 फीसदी पानी होता है जो आपको हाइड्रेट रखता है ।


भैंस और गाय के दूध में कलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अलग - अलग होती है । भैंस के दूध में कलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है । जिससे हायपर टेंशन , किडनी प्रॉब्लम या मोटापे के शिकार लोगों के लिए यह बेहतर ऑप्शन है ।


भैंस के दूध में गाय के दूध की अपेक्षा 10 से 11 फीसदी ज्यादा प्रोटीन होता है । प्रोटीन की वजह से यह हीट रेजिस्टेंट होता है इसीलिए बुजुर्गों और नवजात बच्चों को देने से मना किया जाता है।


गाय के दूध में भैंस के दूध की अपेक्षा फैट कम होता है । इसीलिए भैंस का दूध गाढ़ा होता है । गाय के दूध में 3-4 फीसदी फैट होता है वहीं भैंस के दूध में 7-8 फीसदी । भैंस का दूध भारी भी होता है । इसलिए इसे पचने में ज्यादा वक्त लगता है । इसलिए अगर आप ज्यादा फैट नहीं लेना चाहते तो गाय का दूध पी सकते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ