क्या करें
१ ] सुबह खाली पेट आधा से डेढ़ गिलास गुनगुना पानी पीने से अनेक बीमारियों से रक्षा होती हैं ।
२ ] जल्दी सोयें , जल्दी उठें । रात्रि ९ बजे से प्रात : ३-४ बजे तक की प्रगाढ़ निद्रा से ही आधे रोग ठीक हो जाते हैं ।
३ ] किसी भी प्रकार के रोग में मौन रहने से स्वास्थ्य सुधार में मदद मिलती है ।
४ ] भोजन चबा - चबा के खायें व पेय चुस्की लेते हुए पियें ।
क्या न करें
१ ] बार - बार व खुलकर भूख लगे बिना न खायें |
२ ] झुककर बैठना , तिनके तोड़ना , दाँतों से नाख़ून कुतरना , हाथ - मुँह जूठे रखना , अशुद्ध रहना , गाली बोलना या सुनना , पान - मसाला जैसी हलकी चीजों का सेवन करना ये आयु कम करते हैं । अत : ऐसी गलत आदतों से बचें ।
३ ] रात को सोते समय पैर कदापि गीले न रखें ।
४ ] खड़े खड़े भोजन न करें , पेय पदार्थ न पियें , हानिकारक है । बैठकर लें ।


0 टिप्पणियाँ