Follow Us

6/recent/ticker-posts

शरीर में खून की कमी, कैंसर, चेहरे की झुर्रियां और वजन कम करने के लिए करे ये उपाय


 

तरबूज़ खाने के क्या फायदे होते हैं ? मिठास से भरा तरबूज किसे पसंद नहीं होता । लेकिन यह केवल स्वाद में ही बेमिसाल नहीं है बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन फल है । यकीन न हो , तो जरूर जानिए तरबूज के यह 7 अनमोल लाभ के वजन कम करने के लिए रोजाना तरबूज का सेवन बेहतरीन विकल्प है । इसे खाने पर पेट भी जल्दी भरता है और शरीर में वसा का संग्रह भी नहीं होता । इतना ही नहीं , यह आपके शरीर को पोषण भी देता है । • तरबूज में विटामिन - ए और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता में तो इजाफा करता ही है साथ ही आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है । तरबूज का सेवन आपकी त्वचा में ताजगी और नमी बनाए रखने के साथ ही खूबसूरती को बढ़ाने में भी मददगार है । यह झुर्रियों से बचाने में भी कारगर है । तरबूज के टुकड़े को त्वचा पर रगड़ने पर त्वचा की बेहतर सफाई की जा सकती है । तरबूज में मौजूद लाइकोपीन कैंसर कोशिकाओं को समाप्त कर इस गंभीर बीमारी से आपकी रक्षा करता है । तरबूज को काला नमक और काली मिर्च के साथ खाने पर अपचन की समस्या दूर होता है और पाचन तंत्र बेहतर कार्य करता है ।


तरबूज का लाल हिस्सा ही नहीं  उसका सफेद भाग में सेहत के लिए फायदेमंद है . सफेद भाग छिलका आपको कई रोगों से बचा सकता है . 

- तरबूज के छिलके, में कार्बोहाइड्रेट विटामिन सी-विटामिन ए और जिंक की भरपूर मात्रा में होता है .

 

 1 - शरीर, में खून की कमी दूर करने में ।

2-  हीमोग्लोबिन,लेवल बढ़ाने में अच्छा साबित 

3- यह विटामिन सी और आयरन की सामग्री में समृद्ध है ।

4 - तरबूज,आयरन के बेहतर - अवशोषण में मदद कर सकता है। यूएसडीए के अनुसार, 100 ग्राम तरबूज में 0.2 मिलीग्राम आयरन होता है ।


 गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी से निपटने के लिए यह बढ़िया विकल्प है - तरबूज में पानी की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है जिसे खाने पर आपके शरीर में पानी की आपूर्ति होती है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ