भगवान का वायदा! God's Promise
*01) चिंता मत करो, मैं सर्व शक्तिमान हूँ, मैं असम्भव को सम्भव बना सकता हूँ.*
*02) मेरी नज़र तुम पर गयी, मैं समझता हूँ, तुम्हारे सारे दर्द संघर्ष सब कुछ ठीक हो जायेगा.*
*03) किसी भी बात के लिए, परिस्थितियों के कारण खुद को नीचे मत आने दो, क्योंकि परिस्थितियाँ तो थोड़े समय के लिए हैं, लेकिन मैं तो सदा के लिए तुम्हारे साथ हूँ.*
*04) एक कदम हिम्मत का बढ़ाओ, मैं तुम्हारी तरफ हज़ार कदम बढ़ाऊंगा.*
*05) जो कुछ भी होना था, हो चूका अब आगे बढ़ो मैं तुम्हे शक्ति दूंगा.*
*06) तुम कोई भी बोझ लेकर मत चलना, सारे बोझ मुझे देकर तुम हल्के बन जाओ.*
*07) हर बात मुझे सौंप निश्चिंत हो जाओ, जिसे तुम हल नहीं कर सकते, मैं सब ठीक कर दूंगा.*
*09) रोज़ मुझ से शांति में बैठकर बातें करो, मैं तुम्हे सुनूंगा और तुम्हारी बातों का जवाब भी दूंगा.*
*10) अपने सिर पर बोझा लेकर मत चलो, मैं तुम्हारे सारे बोझ संभालूंगा, तुम हल्के हो जाओ.*
*11) अगर तुम्हे कोई नहीं समझता है, तो चिंता मत करो क्योंकि मैं तुम्हे समझता हूँ, तुम कभी भी अकेले नहीं हो.*
*12) मैं सदा तुम्हारा साथी हूँ, तुम्हे कभी अकेला नहीं छोडूंगा, दूसरों के बारे में कभी नहीं सोचना.*
*13) तुम्हारा जीवन आसान बनाने के लिए मैं हमेशा अपने आशीर्वाद तुम तक पहुंचाता रहता हूँ.*
*14) कभी भी निराश मत होना, क्योंकि मैं तुम्हे हमेशा, दुसरो में आशा जगाते देखता हूँ.*
*15) अपनी पुरानी गलतियों को लेकर शोक मत मनाओ! उन्हें ठीक करके तुम्हारा रास्ता साफ कर दूंगा, मुझ पर विश्वास करो.*
*16) मैं खुद तुम्हें गाइड करूंगा और पार ले जाऊंगा, अतः विघ्नों से घबराना नहीं, वो तो सिर्फ रास्ते के पत्थर है, हमें सफलता की ओर ले जाने के लिए.*
*17) तुम किसी भी बात का फ़िक्र नहीं करना! मैं सर्व शक्तिवान सदा तुम्हारे साथ हूँ! तुम्हें जो असम्भव लगता है उसे भी मैं तुम्हारे लिए सम्भव कर दूंगा.*
*18) तुम्हारा हर वो बोझ, हर वो फ़िक्र मुझे सौंप दो - जो तुम संभाल नहीं पा रहे हो! मैं सब संभाल लूंगा.*
*19) मेरा सुरक्षा का हाथ सदा तुम पर है और तुम सुरक्षित रहोगे ही! इसलिए किसी बात का डर नहीं रखना..*
*20) मेरी शक्ति सदा तुम्हारे साथ है ओर मैं तुम्हारे मार्ग को सहज, सरल, सफल कर दूंगा.*
*21) तुम्हारा भविष्य बहुत ही सुंदर ओर उज्ज्वल है! मेरा हाथ पकङ कर साथ चलते रहना.*
*22) कोई तुम्हारी अच्छाई की पहचाने व न पहचाने, मैं ज़रूर पहचानता हूँ! तुम धीरज रखो, तुम्हारी अच्छाई का फल जरूर मिलेगा.*
*23) कोई कुछ भी कहे तुम्हारी ख़ुशी जाने न देना, कल की बातें दिल में नहीं रखना! क्योंकि मैं ही हूँ तुम्हारा भविष्य सुनहरा बनाने वाला.*
*24) मैं तुम्हारा सदा का साथी हूँ, तुम्हें कभी अकेला नहीं छोड़ूगा, इसलिए तुम दूसरों के बारे में सोचो ही नहीं.*
📝The Poem:- शिक्षक♥️✨
☀️शिक्षा का जो अथाह सागर होता
ज्ञान का भी वो महासागर होता
ऐसे शिक्षक को नमन सौ बार है
बिना इनके तो
राष्ट्र का भविष्य ही बेकार है✨
गणित की गणना जो करना सीखाते
विज्ञान में प्रयोग करके हमको बताते
आयाम अनेको है इनके
यह कभी इतिहास तो कभी
भाषा का व्याकरण हमको पढ़ाते✨
जिनके होने से गाँवो में जागरूकता आती
शिक्षा की अलख घर घर ज्योत जलाती
यह इनकी लगन और मेहनत अपार है
ऐसे शिक्षकों की सदा जय जयकार है
☀️छल कपट से जो बचना सीखाते
न्याय और सच पर जो चलना सीखाते
यही उनके जीवन का आधार है
ऐसे शिक्षकों के पास सदा पवित्र संस्कार है
कभी डांट से तो , कभी प्यार से
कभी फटकार से और कभी पुचकार से
छात्रों को अनुशासन का गीत सीखाते है
विषम हालातो में भी यह, प्रीत निभाते है
बच्चो का दिल होता है कोरा कागज़
शिक्षक उसमे प्यार व शांति का रंग भरते है
वे तो बनाते सभी को एक नेक इंसान
यही मानवता का शुभ करम वे करते है
☀️समानता का वे गुण सिखलाते है
माता पिता से भी अधिक आदर पाते है
शिक्षक होते है ऐसे भाग्य निर्माता
वही तो समाज का भविष्य बनाते है
कभी शांत है तो कभी गंभीर
वो होता नही है कभी अधीर
तभी तो पथप्रदर्शक वह सच्चा कहलाता है
शिक्षक है वही ,जो कर्तव्यनिष्ठ बनाता है
🔴विफलता से कभी तुम हारना नही
होकर निराश, जीवन तुम त्यागना नही
यह अदभुत ज्ञान वो सीखाते है
शिक्षक ही तो है
जो युवाओं को फौलाद बनाते है
🔴पतित भी एक दिन बन जाता पावन है
पतझड़ के बाद लौट आता फिर सावन है
ऐसी आशा अनमोल ,गुरु ही सीखाते है
यही है वो,जो कोयले को हीरा बनाते है
☀️गुरु ही तो सारथी है शिष्य के जीवन मे
जो हर चक्रव्यूह का व्यवधान मिटाते है
अटल,अविचल और तन्मय होकर
लक्ष्य पर करना है संधान ,सीखाते है
ऐसे सभी पवित्र आत्माओं को
मिलकर हमसभी आज शीश झुकाते है
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की लेकर यादे
आओ हर दिन
शिक्षक दिवस मनाते है♥️✨
शिक्षक दिवस मनाते है♥️✨
🌻 धन्यवाद🌻
☀️:हमारे सभी शिक्षकों का धन्यवाद।
बचपन से लेकर वर्तमान तक जिन्होंने हमे मार्गदर्शन दिया।
🔶हमारा अनुभव भी हमारा शिक्षक है
☀️ सच्चे महापुरुषों का कहना है कि यदि किसी राष्ट्र के पास माता-पिता और शिक्षक यदि यह 3 स्तम्भ अपने कर्तव्यों के प्रति सजग है। तो उस राष्ट्र की उन्नति होना अटल है✨♥️
🌎Note:- अपने किसी एक शिक्षक को अवश्य शेयर करे👈
🌻🌻🌻

0 टिप्पणियाँ