Follow Us

6/recent/ticker-posts

श्री राम जी का भजन

 *मेरी चौखट पे चल के,*

*आज चारों धाम आए हैं,*

*बजाओ ढोल स्वागत में,*

*मेरे घर राम आए हैं……*


*कथा सबरी की जैसे जुड़ गई,*

*मेरी कहानी से,*

*ना रोको आज धोने दो,*

 *चरण आँखों के पानी से……*


*बहुत खुश हैं मेरे आंसू कि ,*

*प्रभु के काम आए हैं,*

*बजाओ ढोल स्वागत में,*

*मेरे घर राम आए हैं…….*


*तुमको पा के क्या पाया है,*

*सृष्टि के कण कण से पूछो,*

*तुमको खोने का दुख क्या है,*

*कौशल्या के मन से पूछो…..*


*द्वार मेरे ये अभागे,*

*आज इनके भाग जागे,*

*बड़ी लम्बी इंतजारी हुई,*

*रघुवर तुम्हारी तब आई है सवारी……*


*संदेशे आज खुशियों के,*

*हमारे राम आए हैं,*

*बजाओ ढोल स्वागत में,*

*मेरे घर राम आए हैं……*


*दर्शन पाके ऐ अवतारी,*

*धन्य हुए है नैन पुजारी,*

*जीवन नइया तूने तारी*

 *मंगल भवन अमंगल हारी,*

*मंगल भवन अमंगल हारी……*


*निर्धन का तुम धन हो राघव,*

*तुम ही रामायण हो राघव,*

*सब दुख हरना अवधबिहारी*

 *मंगल भवन अमंगल हारी…..*


*मंगल भवन अमंगल हारी,*

*मंगल भवन अमंगल हारी…..*


*चरण की धूल ले लूँ,*

*मैं मेरे भगवान आए हैं,*

*बजाओ ढोल स्वागत में,*

*मेरे घर राम आए हैं.*

*जय जय सियाराम.*🙏🙏

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ