Follow Us

6/recent/ticker-posts

कल्पना शक्ति के प्रयोग और सफल होने के लिए सुबह उठते ही ये करे काम

  कल्पना शक्ति के प्रयोग

कल्पना शक्ति के प्रयोग और सफल होने के लिए  सुबह उठते ही ये करे काम

✽ सुबह उठते ही पहली बात, कल्पना करें कि तुम बहुत प्रसन्न हो। बिस्तर से प्रसन्न-चित्त उठें-- आभा-मंडित, प्रफुल्लित, आशा-पूर्ण-- जैसे कुछ समग्र, अनंत बहुमूल्य होने जा रहा हो।

✽ अपने बिस्तर से बहुत विधायक व आशा-पूर्ण चित्त से, कुछ ऐसे भाव से कि आज का यह दिन सामान्य दिन नहीं होगा-- कि आज कुछ अनूठा, कुछ अद्वितीय तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहा है; वह तुम्हारे करीब है। इसे दिन-भर बार-बार स्मरण रखने की कोशिश करें।

सात दिनों के भीतर तुम पाओगे कि तुम्हारा पूरा वर्तुल, पूरा ढंग, पूरी तरंगें बदल गई हैं।

✽ जब रात को तुम सोते हो तो कल्पना करो कि तुम दिव्य के हाथों में जा रहे हो….जैसे अस्तित्व तुम्हें सहारा दे रहा हो, तुम उसकी गोद में सोने जा रहे हो। बस एक बात पर निरंतर ध्यान रखना है कि नींद के आने तक तुम्हें कल्पना करते जाना है ताकि कल्पना नींद में प्रवेश कर जाए, वे दोनों एक दूसरे में घुलमिल जाएं।

✽ किसी नकारात्मक बात की कल्पना मत करें, क्योंकि जिन व्यक्तियों में निषेधात्मक कल्पना करने की क्षमता होती है, अगर वे ऐसी कल्पना करते हैं तो वह वास्तविकता में बदल जाती है।

✽ अगर तुम कल्पना करते हो कि तुम बीमार पड़ोगे तो तुम बीमार पड़ जाते हो। अगर तुम सोचते हो कि कोई तुमसे कठोरता से बात करेगा तो वह करेगा ही।

तुम्हारी कल्पना उसे साकार कर देगी। तो जब भी कोई नकारात्मक विचार आए तो उसे एकदम सकारात्मक सोच में बदल दें। उसे नकार दें, छोड़ दें उसे,फेंक दें उसे।

✽ एक सप्ताह के भीतर तुम्हें अनुभव होने लगेगा कि तुम बिना किसी कारण के प्रसन्न रहने लगे हो - बिना किसी कारण के।

 
▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱▰▱
✨सफल होने के लिए  सुबह उठते ही ये करे  👇

🔰  सुबह उठते😴ही यह कार्य करें l जैसे:-
1. अपना बिस्तर बनाना l
2. सुबह-सुबह अपने फोन📱की जांच ना करें l
3. थोड़ा पानी🚰पिए & उषा पान करें l
4. अपने शरीर🏃‍♂️को स्ट्रेच 🧘‍♂️ करें l
5. अपना चेहरा🧖‍♂️धोएं l
6. अपनी दैनिक टू-डू लिस्ट📑लिखें या समीक्षा करें l(प्लानिंग )
7 कम से कम 15 मिनट मेडिटेशन (ध्यान) 🧘 जरूर करे।

8 टहलने चले जाए।

सबसे महत्वपूर्ण 💫बात:-
"अपनी उर्जा⚡और समय⏳🌞🌜⭐को सही जगह केंद्रित करने का प्रयास करें l"

कल्पना शक्ति के प्रयोग और सफल होने के लिए सुबह उठते ही ये करे काम


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ