अमरूद के फायदे
रोजाना भोजन करने के बाद अमरूद का सेवन करने से मुह के छाले में आराम मिलता है ।
अमरूद के कोमल पत्तों को पीसकर गठिया के वेदना युक्त स्थानों पर लेप करने से दर्द में लाभ होता है ।
यदि जुकाम की साधारण खांसी हो तो अधपके अमरूद को आग में भूनकर उसमें नमक लगाकर खाने से लाभ होता है ।
अमरूद को कुचलकर उसका आधा कप रस निकाल लें । उसमें थोड़ा - सा नींबू का रस डालकर पी जाए । यह प्रयोग हृदय की दुर्बलता दूर करता है ।


0 टिप्पणियाँ