सबसे शक्तिशाली प्राकृतिक एंटीबायोटिक कौन सी है और यह कैसे प्रयोग की जा सकती है ? किचन में ऐसी चीजें मौजूद हैं जो बेहद प्रभावशाली हैं और बहुत से स्वास्थ्य से जुड़े मसलों पर कारगर हैं ।
1. लहसुन : लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है । इसमें एंटीफंगल और एंटीवायरल तत्व मौजूद होते हैं । एक अध्ययन के अनुसार लहसुन में पाया जाने वाला सल्फर कंपाउंड एलीसिन प्राकृतिक एंटीबायोटिक के समान कार्य करते हैं । इसके अलावा , लहसुन में कई प्रकार के विटामिन , न्यूट्रिएंट्स और मिनेरल्स होते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं । लहसुन आंतों में होने वाले पैरासाइट्स को खत्म करता है । प्रतिदिन खाली पेट लहसुन की 2 से 3 कलियां खाई जा सकती हैं । लहसुन को विभिन्न प्रकार की डिश में भी इस्तेमाल किया जा सकता है । कुछ लोग बाजार में उपलब्ध लहसुन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं परंतु बाजार में उपलब्ध सप्लीमेंट लेने के पहले डॉक्टरी सलाह ले लेनी चाहिए ।


0 टिप्पणियाँ